{"_id":"5c64c38bbdec22093e7c0939","slug":"rain-in-delhi-ncr-on-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ कई इलाकों में पड़े ओले, दो फ्लाइट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ कई इलाकों में पड़े ओले, दो फ्लाइट डायवर्ट
Thu, 14 Feb 2019 06:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज वैलेंटाइन डे के मौके पर मौसम ने अलग करवट ली है। रात से छाए बदरा गुरुवार सुबह बरस पड़े। इससे दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है। वहीं कई इलाकों में जैसे बुलंदशहर में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली दो फ्लाइटें भी डायवर्ट की गई हैं।
विज्ञापन
Delhi: Due to bad weather, two flights diverted from Delhi airport
— ANI (@ANI) February 14, 2019
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि हल्की बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने के आसार है। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल के खाड़ी से चलने वाली नम हवाओं के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के एक साथ पहुंचने पर अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
विज्ञापन
पहले की संभावना थी कि प्यार के रंग के साथ-साथ आज बारिश भिगा भी सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 फरवरी को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आ रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकल रही हैं। 14-15 के बाद मौसम थोड़ा साफ होगा। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव आएगा।
पूर्वानुमान और तापमान
आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। सतह पर तेज गति वाली हवाएं चल सकती हैं।
अधिकतम 25.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त शाम छह बजकर 10 मिनट
सूर्योदय सुबह सात बजे