फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in Delhi-NCR Gurugram and noida

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, अभी भी छाई स्मॉग की घनी चादर

Sun, 03 Nov 2019 08:15 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Nov 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Rain in Delhi-NCR Gurugram and noida
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। बारिश से प्रदूषण और धुंध से राहत मिलने की उम्मीद है, रविवार तड़के से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में भी तेज बारिश हुई। नोएडा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। शनिवार की शाम को हवा तो चली लेकिन धुंध कम नहीं हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
 


दिवाली के छठवें दिन रविवार को दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की घनी चादर छाई है। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शनिवार दोपहर बाद हवा की गति में तेजी आई पर विशेषज्ञों ने प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की उम्मीद जताई है लेकिन समूचे एनसीआर वालों की सांसों पर अभी भी अगले हफ्ते तक संकट बरकरार रहेगा।  

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार की तुलना में हवा की तेज गति से दिल्ली के प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार हुआ और दिल्ली पर पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखा। इससे दोपहर बाद हवा की गति तेज हुई। 
 

शुक्रवार के 6 किमी प्रति घंटे की तुलना में शनिवार को यह 15 किमी प्रति घंटे हो गई है। साथ ही शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर से सुधरकर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में यह 399 दर्ज किया गया। यही स्थिति गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भी देखी गई। 

6 के बाद बारिश की संभावना
मौसम विभाग के विशेषज्ञ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को खत्म हो जाएगा लेकिन सोमवार से हवा की गति ज्यादा होगी। इससे प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर के बाद दिल्ली में बारिश भी हो सकती है। बारिश होने से प्रदूषण से दिल्लीवालों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed