{"_id":"5d50b8bc8ebc3e6ce97eba6a","slug":"rain-in-delhi-for-three-days-from-tomorrow-monsoon-yellow-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कल से तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, मानसून का येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कल से तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, मानसून का येलो अलर्ट जारी
Mon, 12 Aug 2019 06:24 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना है। हालांकि, रविवार को लोग गर्मी और उमस के कारण बेहाल रहे। मंगलवार से शनिवार तक दिल्ली में मानसून का येलो अलर्ट जारी रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को लगातार दिल्ली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस बीच दिल्ली में मानसून का येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सोमवार के बाद दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है और लगातार तीन दिनों तक बारिश होने से दिल्ली में गर्मी और उमस दोनों कम होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन