{"_id":"630dc4724ab1a40bfc5485b0","slug":"rain-in-areas-around-delhi-ncr-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
Tue, 30 Aug 2022 01:34 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:34 PM IST
सार
दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते बारिश की फुहारों से दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्र भीग गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते बारिश की फुहारों से दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्र भीग गए। झमाझम बारिश से पारा अचानक नीचे गिर पड़ा है और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई, वीडियो दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर से हैं। pic.twitter.com/Bx0F3337Bn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2022
विज्ञापन
यूपी के इन जिलों में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा चंदौली , वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और देवरिया में जमकर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश का कहर
बारिश ने सोमवार को देहरादून कहर बरपाया। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिर गई। इस हादसे ने आठ दिन के मासूम सहित तीन जिंदगियां छीन लीं। मलबे के ढेर में दबे तीनों शवों को निकाल लिया गया। देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है।