फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain brings down maximum and minimum temperatures in Delhi

दिल्ली में धीरे-धीरे दस्तक दे रही ठंड: 20°C के करीब पहुंचा न्यूनतम तापमान, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Wed, 08 Oct 2025 10:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Oct 2025 10:33 PM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो कल से 14 अक्तूबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, उत्तर भारत में ठंड के जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। दिल्ली में भी बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Rain brings down maximum and minimum temperatures in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में तीन दिन से हो रही बारिश ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट ला दी है। ऐसे में लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इस बदलाव ने समय से पहले ही हवा में ठंडक ला दी है। इसी बीच बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही, बीच-बीच में कुछ देर के लिए सूरज भी निकला। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 26.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 0.7 के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 100 से 73 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटे में 14. 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। हालांकि, दिल्ली के रीज में 17.6 और आया नगर में 18.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो कल से 14 अक्तूबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, उत्तर भारत में ठंड के जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। दिल्ली में भी बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 9 से लेकर 14 अक्तूबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम शुष्क और साफ रहने की बात कही है। इस दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विज्ञापन

हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
इस बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के कारण उत्तर भारत में ठंड के जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा की मानें तो अक्तूबर में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापक बारिश और बर्फबारी एक संक्रमणकालीन ठंड के शुरुआती चरण का संकेत दे रही है। देश के कुछ हिस्सों में समय से पहले एक ठंडे मौसम की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed