फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain breaks 22-year record in Delhi in December

दिल्लीः दिसंबर में बारिश ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, प्रदूषण के स्तर में भी आई कमी

Sat, 14 Dec 2019 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rain breaks 22-year record in Delhi in December
बारिश ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश ने 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी में 33.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे हवा की गति धीमी होने के बाद भी शुक्रवार को प्रदूषण स्तर 130 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


वायु गुणवत्ता सूचकांक 240 दर्ज किया गया, जो अभी खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का कहना है कि हवाओं के कमजोर होने से आने वाले दो दिनों में सूचकांक में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि 22 सालों में पहली बार दिसंबर में 33.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 1997 में 24 घंटों में 71.8 मिमी बारिश रिकार्ड हुई थी। वहीं, 3 दिसंबर 1923 को मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में सबसे ज्यादा 75.5 मिमी बारिश हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इस बीच 2003 में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पालम स्टेशन पर 24 घंटों के बीच दिसंबर में सबसे ज्यादा 40.2 मिमी बारिश हुई।

उधर, सीपीसीबी का कहना है कि तेज बारिश के बावजूद प्रदूषण में अपेक्षित कमी नहीं आई है। शुक्रवार शाम 4 बजे हवा की गुणवत्ता खराब स्तर 240 पर रही। इसकी बड़ी वजह हवाओं का कमजोर पड़ना है। 

शुक्रवार को हवा की चाल 8 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। वहीं, मिक्सिंग हाइट भी 4 किमी के करीब रही। इससे प्रदूषक कण दूर-दूर तक नहीं फैल नहीं पाए। दूसरी तरफ अगले दो दिनों में भी हवाओं की चाल में कमी आ रही है। इस बीच 5-6 किमी प्रति घंटा हवाएं चलेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में दिनभर रही ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को बारिश और ओलावृष्टि होने से शुक्रवार को दिनभर ठिठुरन रही। बादल छाए रहने से सूरज नहीं निकला। दिन में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास करते दिखे, वहीं सड़कों पर निकले लोगों ने ऊनी कपड़ों का सहारा लिया। 

कई शहरों में शाम साढ़े चार बजे ही घना अंधेरा छा गया और फुहारें भी गिरने लगी। ठंड का असर पशु-पक्षियों पर भी देखा गया। सर्दी से बचाव के लिए वे दुबके नजर आए। '

कहां कितना रहा एक्यूआई
गाजियाबाद 264
नोएडा      254
ग्रेटर नोएडा 241
दिल्ली       240
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed