दिल्ली-NCR में कई जगह बारिश: 5 डिग्री तक कम दर्ज हुआ पारा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; कई इलाकों में तेज वर्षा
बारिश ने राहत के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी बढ़ा दीं। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विस्तार
दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी, वहीं तापमान में भी करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
#WATCH | Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm. Visuals from Dwarka. pic.twitter.com/8lc8o0c2FN
— ANI (@ANI) May 5, 2026विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके प्रभाव से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। आने वाले कुछ घंटों और अगले दिन भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।
#WATCH | Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm. Visuals around IGI Airport. pic.twitter.com/cW4Vm4i2Ky
— ANI (@ANI) May 5, 2026
दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, बादली, छतरपुर, आईजीआई एयरपोर्ट (इग्नू क्षेत्र), आयानगर और डेरामंडी सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई। वहीं NCR के गुरुग्राम, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी मौसम का असर साफ नजर आया।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश ने धोया प्रदूषण, 24 दिन बाद संतोषजनक हुई हवा
पिछले दिनों से बदलते मौसम का असर प्रदूषण पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में पूरे 24 दिन बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 114 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 104, ग्रेटर नोएडा में 89 और नोएडा में 86 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 73 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 10500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 76.2 और पीएम2.5 की मात्रा 33.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बुधवार को फिर से हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच जाएगी।