फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain and lightning storm had hit, getting interrupted supply hours

बारिश और तूफान से बिजली पर पड़ा असर, घंटों सप्लाई रही बाधित

Tue, 31 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 31 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rain and lightning storm had hit, getting interrupted supply hours

रविवार रात आंधी के बाद देर तक चली तेज हवा और बरसात से दादरी, रबूपुरा, जेवर और दनकौर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देहात के इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही।  सोमवार को दोपहर बाद तक आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं ग्रेटर नोएडा में दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन


रविवार रात में करीब नौ बजे अचानक तूफानी हवा चलने और बरसात से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में दो घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि दादरी, रबुपुरा, जेवर और दनकौर के इलाकों में बिजली की लाइन प्रभावित रही। 
विज्ञापन


कई स्थानों पर तार और खंभे टूट गए, जिससे सारी रात बिजली की आपूर्ति बंद रही। सोमवार सवेरे बिजली की लाइनों को दुरुस्त करने के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी, दनकौर, जेवर और रबूपुरा में सोमवार को दोपहर बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। विभाग के अधिकारियों को कहना है कि तूफानी हवा के चलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। लाइनों को दुरूस्त कर सप्लाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed