फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways will run two special trains for Mata Vaishno Devi Darshan

माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए रेलवे चलाएगा दो विशेष ट्रेनें

Thu, 19 Dec 2019 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
Railways will run two special trains for Mata Vaishno Devi Darshan
प्रतीकात्मक तस्वीर

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने दिल्ली के स्टेशनों से दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा वैष्णो देवी के लिए वाराणसी से भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। 

विज्ञापन


अंबाला-सहारनपुर के दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए भी रेलवे एमईएमयू स्पेशल ट्रेन चलाकर राह आसान करेगा। एक अन्य स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-लखनऊ के बीच भी चलेगी।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने ट्रेन संख्या 04409/04410 दिल्ली जंक्शन-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जंक्शन के बीच सप्ताह में 3 दिन डुप्लीकेट जम्मू मेल चलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से यह ट्रेन 04409 माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए 20 दिसंबर से 12 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6:25 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 9:05 बजे वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04410 वैष्णो देवी कटड़ा से दिल्ली जंक्शन के लिए 21 दिसंबर से 13 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार दोपहर 1:15 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 3 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। 

दो वातानुकूलित 3 टीयर और सात द्वितीय श्रेणी शयनयान, पांच सामान्य श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी कम सामानयान कोच वाली ट्रेन मार्ग में पानीपत, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में रुकेगी।

डुप्लीकेट शालीमार एसी एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन
इसी तरह ट्रेन संख्या 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल-वैष्णो देवी कटड़ा डुप्लीकेट शालीमार एसी एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में 2 दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल से कटड़ा के लिए 23 दिसंबर से 13 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार देर रात 11 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 2 बजे कटड़ा पहुंचेगी। 

वापसी में ट्रेन संख्या 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से आनंद विहार के लिए 24 दिसंबर से 14 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार रात 11:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। मार्ग में गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

वाराणसी से वाया दिल्ली स्पेशल ट्रेन
वैष्णो देवी के लिए तीसरी ट्रेन वाराणसी से वाया दिल्ली चलेगी। ट्रेन संख्या 04612 कटड़ा-वाराणसी साप्ताहिक डुप्लीकेट बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल 22 दिसंबर से 12 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में वाराणसी से 14 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वाराणसी से सुबह 6 बजे यह ट्रेन चलेगी व अगले दिन दोपहर 1:15 बजे कटड़ा पहुंचेगी। 

मार्ग में यह ट्रेन उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, पानीपत, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। 

लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन
दिल्ली से एक अन्य स्पेशल ट्रेन लखनऊ के लिए भी चलेगी। ट्रेन संख्या 04205 लखनऊ से आनंद विहार के लिए 21 दिसंबर से 11 जनवरी तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार को शाम 7:05 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 5.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04206 आनंद विहार टर्मिनल से लखनऊ के बीच 22 दिसंबर से 12 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को रात 9:05 आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी व अगले दिन सुबह 8.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। मार्ग में बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।


दैनिक यात्रियों के लिए एमईएमयू स्पेशल
इसके अलावा दैनिक यात्रियों को ध्यान में रखकर रेलवे ट्रेन संख्या 04921 सहारनपुर-अंबाला एमईएमयू स्पेशल 20 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच चलाएगा। यह ट्रेन तड़के 4:45 बजे सहारनपुर से चलेगी व उसी दिन सुबह 6:30 बजे अंबाला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04922 अंबाला-सहारनपुर दैनिक 20 दिसंबर से 14 जनवरी तक अंबाला से शाम 8:40 बजे चलकर उसी दिन रात 10:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन पिलखनी, सरसावां, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बरारा, टंडवाल, केसरी और दुखेड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed