फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways will put more emphasis on making PPE kits instead of ventilators

वेंटिलेटर की जगह रेलवे पीपीई किट बनाने पर ज्यादा जोर देगा

Sun, 28 Jun 2020 12:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jun 2020 12:31 PM IST
सार

ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर और सैनिटाइजर भी बनाएगा

विज्ञापन
Railways will put more emphasis on making PPE kits instead of ventilators
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कोविड-19 के मरीजों के लिए रेलवे अब वेंटिलेटर नहीं बनाएगा। इसकी जगह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलिंडर और सैनिटाइजर बनाएगा। कम लागत से तैयार होने वाले वेंटिलेटर को बनाने में आ रही कुछ परेशानियों व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अन्य सामान की मांग को लेकर रेलवे ने यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि रेलवे 1.91 लाख पीपीई किट, 66.4 हजार लीटर सैनिटाइजर और 7.33 लाख मास्क अभी तक तैयार कर चुका है। इसके अलावा अगले महीने तक 22 लाख पीपीई किट तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वेंटिलेटर के निर्माण का काम रोक दिया है। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के प्रिंसिंपल चीफ मेकेनिकल इंजीनियर अरुण अरोड़ा ने बताया कि रेलवे ने अपनी वर्कशॉप में मेडिकल उपकरण बनाने की गति को तेज कर दिया है। जल्द ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीपीई किट, सैनिटाइजर और मास्क तैयार किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद कुमार यादव ने यह भी बताया कि लॉकडाउन में रेलवे के इंजीनियरों ने जहां कोराना की रोकथाम के लिए कई मेडिकल उपकरण बनाने में सफलता हासिल की, वहीं इस दौरान अपने 200 प्रोजेक्ट को भी पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed