{"_id":"5ec2f4a4b22f155a2233ab1b","slug":"railways-told-to-delhi-high-court-we-have-complete-preparation-to-send-migrant-laborers-to-their-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में रेलवे ने कहा- प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए हमारी तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में रेलवे ने कहा- प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए हमारी तैयारी पूरी
Tue, 19 May 2020 02:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से उनके घरों तक पहुंचाने के लिए रेलवे तैयार है। इसके लिए पहले ही श्रमिक ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं। रेलवे ने यह जवाब हाईकोर्ट में विचाराधीन संबंधित याचिका पर दिया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में रेलवे ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को अन्य राज्यों में उनके घरों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रेलवे ने कहा कि करीब 10 लाख यात्रियों को लेकर 800 ट्रेनें पहले ही रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
यह याचिका बंधुआ मजदूर उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय अभियान समिति की ओर से दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया कि प्रवासी मजदूरों की उनके घर वापसी के लिए पंजीकरण हेतु बनाई गई सरकार की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इस वजह से काफी मजदूर पंजीकरण ही नहीं करवा पा रहे। इससे उन्हें सड़कों और स्टेशनों के बाहर फंसना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए दिल्ली के हर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की गई है ताकि प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा जा सके।
विज्ञापन