फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways start preparations for passengers in the festive season

त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की तैयारी, 20 ट्रेनें अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी

Tue, 17 Sep 2019 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2019 03:37 AM IST
सार

  • अगले महीने से 20 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी
  • दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने किया फैसलाट
  • अगले महीने से मिलने लगेगी सुविधा

विज्ञापन
Railways start preparations for passengers in the festive season
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। अगले महीने से 20 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस में 1 अक्तूबर तक 31 अक्तूबर के बीच एसी चेयर कार जोड़ी जाएगी। इसी तरह नई दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में भी 1 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच एसी चेयर कार कोच जोड़कर चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी, नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी, लखनऊ-चंडीगढ़ शताब्दी, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच इस दौरान जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच, वैष्णव देवी कटरा श्रीशक्ति एक्सप्रेस में एसी थ्री कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। 


इसी तरह निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली-जम्मू राजधानी, यूपी संपर्क क्रांति, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, बरेली-इंदौर-बरेली एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला-उधमपुर एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed