फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways imposed Caution for 35 days, these days trains runs 20 kph speed

35 दिन के लिए रेलवे ने लगाया कॉशन, 20 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 28 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Railways imposed Caution for 35 days, these days trains runs 20 kph speed
- फोटो : अमर उजाला

एनएच-58 से एनएच-24 को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन लिंक रोड को पूरा करने के लिए अब 35 दिन तक ट्रेनों की स्पीड गाजियाबाद-साहिबाबाद के बीच धीमी की जाएगी।

विज्ञापन


80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ने वाली राजधानी और शताब्दी ट्रेनें भी अब यहां से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ही गुजरेंगी। ऐसे में दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, बिहार, मेरठ, देहरादून के बीच चलने वाली 200 से ज्यादा ट्रेनें इससे प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


उनका शेड्यूल गड़बड़ा सकता है। हालांकि अगस्त के पहले ही सप्ताह से ट्रेनें फिर से अपनी स्पीड पकड़ लेंगी।

पांच घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहता है

Railways imposed Caution for 35 days, these days trains runs 20 kph speed

हिंडन पुल के पास बन रही लिंक रोड का अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है। अब रेलवे लाइन के ऊपरी हिस्से पर स्पैन डालने का काम किया जा रहा है। रेलवे ने 24 जून की रात से हिंडन ब्रिज नंबर 234/ए  के किलोमीटर नंबर- 16/17 और 16/15 पर ब्लाक लिया हुआ है।

प्रतिदिन रात को चार से पांच घंटे दिल्ली-गाजियाबाद के बीच ट्रेनों का संचालन बंद रहता है। रेलवे ने काफी काम पूरा कर लिया है। अब बाकी काम के लिए यहां ट्रेनों को कॉशन पर चलाया जाएगा।

डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि 26 जून को कॉशन लागू कर दिया गया है और यह अब एक अगस्त तक रहेगा। इस दौरान अप और डाउन दोनों साइड जाने वाली ट्रेनों को अधिकतम 20 किलोमीटर की स्पीड पर चलाया जाएगा। इसके दोनों ओर साहिबाबाद व गाजियाबाद स्टेशन के आउटर है। यहां भी स्पीड ज्यादा नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed