फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway time table changed from Wednesday know the new timing

रेलवे का नया टाइम टेबल आज से लागू, देखिए आपकी ट्रेन का टाइम बदला या नहीं

Wed, 01 Nov 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 01 Nov 2017 02:04 PM IST
सार

16 मिनट पहले काठगोदाम, 18 
मिनट बाद आएगी मसूरी एक्सप्रेस
- रेलवे का बदला टाइम टेबल आज से होगा लागू, लोकल ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव 

विज्ञापन
railway time table changed from Wednesday know the new timing
- फोटो : gettyimages

विस्तार

अगर आप बुधवार को ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो पहले ट्रेन का टाइम शेड्यूल जरूर देख लें। बुधवार से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू हो जाएगा। इसके मुताबिक गाजियाबाद स्टेशन पर अब काठगोदाम एक्सप्रेस अपने पुराने समय से 16 मिनट पहले और देहरादून जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस 18 मिनट बाद आएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों के समय में भी मामूली परिवर्तन किया गया है। रेलवे का नया टाइम टेबल गाजियाबाद स्टेशन पर भी पहुंच गया है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सराय रोहिल्ला से देहरादून जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस अभी तक गाजियाबाद स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचती थी और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद रवाना हो जाती थी।
विज्ञापन


अब यह ट्रेन रात 11:18 गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी और 11:20 पर रवाना हो जाएगी। जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली एक्सप्रेस पहले 11:18 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती थी, बुधवार से यह ट्रेन 11:02 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद यह काठगोदाम के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) अब 2 मिनट बाद 5:22 बजे पहुंचेगी। दिल्ली की ओर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस अब तीन मिनट पहले सुबह 4:20 बजे, कालिंदी एक्सप्रेस पांच मिनट पहले 4:40 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी। फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस 4:45 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed