{"_id":"5da5c4ff8078d21fca1e4e144de717a2","slug":"railway-s-decision-kanpur-shatabdi-will-stop-at-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का निर्णय, गाजियाबाद में रुकेगी कानपुर शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे का निर्णय, गाजियाबाद में रुकेगी कानपुर शताब्दी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी गाजियाबाद स्टेशन पर फिर रुकेगी। इसका स्टॉपेज खत्म नहीं किया जाएगा। दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद कानपुर शताब्दी का स्टॉपेज गाजियाबाद में फिर बहाल किए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दो दिन में रेलवे वेबसाइट पर इसे अपडेट कर दिया जाएगा। कानपुर शताब्दी के साथ-साथ रेलवे ने वैशाली एक्सप्रेस का भी गाजियाबाद से स्टॉपेज खत्म करने की तैयारी थी। नई दिल्ली से बरौनी तक चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस के लिए रेलवे ने गाजियाबाद से वेबसाइट पर बुकिंग बंद कर दी है।
विज्ञापन
नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी और वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज खत्म किए जाने से गाजियाबाद, टीएचए और नोएडा के यात्रियों को दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती। दैनिक यात्री संघ और गाजियाबाद के लोगों ने विरोध करने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों तक स्टॉपेज खत्म करने की प्रतिक्रियाएं पहुंचनी भी शुरू हो गई थी। केंद्रीय विदेश मंत्री और सांसद वीके सिंह के सामने भी इस मुद्दे को उठाया गया।
इसके बाद रेलवे के कामर्शियल डिपार्टमेंट के उच्चाधिकारियों की हुई बैठक के बाद दोनों ट्रेनों के खत्म किए गए स्टॉपेज को बहाल करने का निर्णय लिया गया है।