फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway recruitment board asked disabled to climb third floor for test

रेलवे में नौकरी के लिए विकलांग उम्मीदवार चढ़े तीसरी मंजिल

Fri, 20 Nov 2015 01:09 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
railway recruitment board asked disabled to climb third floor for test

देश की राजधानी में एक बार फिर से सरकारी व्यवस्था की संवेदनहीनता अपने चरम पर दिखाई दी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विकलांग उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन एक इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर किया गया।

विज्ञापन


विकलांग छात्रों के लिए पहले तो परीक्षा का आयोजन दूसरी और तीसरी मंजिल पर किया गया साथ ही वहां तक पहुंचने के लिए इमारत में न तो लिफ्ट की सुविधा थी और न ही कोई रैम्प जिसके सहारे विकलांग उम्मीदवार आसानी से परीक्षा हाल तक पहुंच सकें।
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 450 पदों पर भर्ती के लिए विशेष ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कर रही है।

इसी के तहत बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके के एक साइबर कैफे में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी।

देश के अन्य हिस्सों में भी हुई परेशानी

railway recruitment board asked disabled to climb third floor for test

परीक्षा देने आए छात्रों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पहले तो हमें विशेष कोटे के पदों को भरने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ता है और उसके बाद परीक्षा देने के लिए भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खुद रेलवे के अधिकारियों ने भी देश भर के 142 केंद्रो पर आयोजित इस परीक्षा में दस ऐसे सेंटरों के होने की बात स्वीकार की है जहां छात्रों को पेरशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली के पांडव नगर स्थित परीक्षा केंद के अलावा बंगलुरु और देश के अन्य आठ केंद्रों पर भी छात्रों ने इसी तरह के परेशानी की शिकायत की है।

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल श्रेणी में विशेष कोटे के पदों पर भर्ती के लिए अखबारों में आवेदन दिया था जिसके बाद देश भर के 142 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।

प्राइवेट एजेंसी पर थोपा सारा दोष

railway recruitment board asked disabled to climb third floor for test

इस संवेदनहीनता के सामने आने के बाद खुद रेलवे बोर्ड के ‌अधिकारियों ने चिंता जताई और इस बात का आश्वासन दिया है कि जिन 10 केंद्रों पर छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहां दोबारा परीक्षा कराई जा सकती है।

हालांकि, रेलवे भर्ती बोर्ड खुद का पल्ला झाड़ने के लिए उस प्राइवेट एजेंसी को दोषी बता रहा है जिसे ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए केंद्रों के चुनाव की जिम्मेदारी दी गई थी।

अधिकारियों का तो ये भी कहना है कि इस बारे में परीक्षा केंद्रों का चुनाव करने वाली प्राइवेट एजेंसी से भी जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed