{"_id":"5afd82f94f1c1bdd408b5f62","slug":"railway-passenger-reservation-system-will-be-closed-for-from-11-45-pm-to-2-15-pm-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":" शुक्रवार को रात 11:45 बजे से रात 2:15 बजे तक ढाई घंटे बंद रहेगा रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को रात 11:45 बजे से रात 2:15 बजे तक ढाई घंटे बंद रहेगा रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 May 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंटीनेंस के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को शुक्रवार को अस्थायी तौर पर बंद करने का निर्णय लिया है। रात 11:45 बजे से रात 2:15 बजे तक इस सिस्टम को बंद रखा जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ सभी तरह की कम्प्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार पीआरएस बंद होने से आईवीआरएस, टच स्क्रीन, 139 कॉल सेंटर आदि सभी कंप्यूटर संबंधी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरन न तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कंप्यूटर से टिकट जारी होंगे और न ही निरस्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भी डॉरमेटरी और रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं होगी। ऐसे में जो भी यात्री शुक्रवार को यात्रा करने की सोच रहे हैं, वह अपने ट्रेन की जानकारी रात 11:45 बजे के पहले ही कर लें।
विज्ञापन