फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav flagged off Bharat Gaurav Yatra train for Nepal at Nizamuddin Railway Statio

Delhi: रेल मंत्री ने भारत गौरव यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने का मौका

Fri, 20 Sep 2024 10:37 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Sep 2024 10:37 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर नेपाल के लिए भारत गौरव यात्रा ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा ट्रेन भारत और नेपाल की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करवाने का बेहतरीन मौका देगी।  
 

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav flagged off Bharat Gaurav Yatra train for Nepal at Nizamuddin Railway Statio
भारत गौरव यात्रा ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गौरव यात्रा ट्रेन भारत और नेपाल की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करवाने का बेहतरीन मौका देगी। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर नेपाल के लिए भारत गौरव यात्रा ट्रेन को रवाना करने के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


अश्वनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति का अनुभव कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत भारत गौरव यात्रा के रूप में एक के बाद एक भारत गौरव यात्रा ट्रेनें जोड़ी जा रही हैं। पर्यटक अब भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का बेहतरीन अनुभव कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव के मुताबिक आईआरसीटीसी के माध्यम से चलने वाली इस ट्रेन के यात्री भारत-नेपाल बॉर्डर तक सफर करेंगे। इसके बाद उनको रोड के जरिये नेपाल का भ्रमण करवाया जाएगा। यात्रा के दौरान ठहरने व शहर के नजदीकी स्थलों पर धूमने की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की और उनको यात्रा के लिए बधाई दी।

इन जगहों पर जाएगी ट्रेन
यह यात्रा नौ रात व 10 दिनों की रहेगी। शुक्रवार दिल्ली से रवाना हुई ट्रेन 29 सितंबर को वापस निजामुद्दीन लौटेगी। इस दौरान ट्रेन अपने पैकेज में अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, काशी विश्वनाथ और पशुपतिनाथ को कवर करेगी। ठहरने और यात्रा की सभी व्यवस्थाएं भारतीय रेलवे द्वारा वहन की जाएंगी। इसके लिए यात्रियों को पैकेज में भुगतान करना पड़ा है। अलग-अलग श्रेणियों और समूह में यात्रा करने वाले लोगों को 65 हजार से 1,05,500 रुपये तक का खर्च आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed