फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway made special plan for train in festivals

रेलवे ने त्यौहारों के लिए बनाया स्पेशल प्लान, जानिए कैसे होगा आपका सफर आसान 

Fri, 26 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
railway made special plan for train in festivals
अगामी त्यौहारों को लेकर रेलवे ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है। त्यौहारों के दौरान होने वाली अधिक भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। अगर आप इस दौरान कही जाने की सोच रहे है तो स्पेशल ट्रेन में बर्थ अभी से ही बुक करा सकते है।
विज्ञापन


दिल्ली-आजमेर, दिल्ली-जयपुर, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर, वाया सुल्तानपुर मालदा टाउन-हरिद्वार-मालदा टाउन एक्सप्रेस समेत कई अन्य रूट पर भी यह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार विभिन्न रूट के लिए त्यौहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09627/09628 दिल्ली छावनी-अजमेर-दिल्ली छावनी सुपर फास्ट ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 09627 अजमेर से दिल्ली के लिए सुबह 5.45 बजे चलेगी व पूर्वाह्न 11.05 बजे दिल्ली छावनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09628 दिल्ली छावनी से अजमेर के लिए शाम 4.25 चलेगी व उसी दिन रात के 10.05 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 1 अक्तूबर से 14 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेंगी। मार्ग में यह ट्रेन किशनगढ, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी व गुड़गांव रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 04735/04736 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04735 बीकानेर से हरिद्वार के लिए 7 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बीकानेर से शाम 7.45 बजे चलेकर दूसरे दिन सुबह 10.25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

railway made special plan for train in festivals
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04736 हरिद्वार से बीकानेर के लिए 8 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को  शाम 7.50 चलेगी व दूसरे दिन सुबह 9.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

मार्ग में यह ट्रेन नापासर, सुडसूर, श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लुहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा, शामली, टपरी व रूड़की रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

एक अन्य स्पेशल ट्रेन 09725/09726 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला के बीच चलेगी। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। जयपुर से यह ट्रेन सुबह 7.55 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1.20 बजे दिल्ली सराय रौहिल्ला पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09726 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन सराय रौहिल्ला से दोपहर 2.30 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 7.55 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 1 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी।

मार्ग में यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, गेतोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव व दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

एक अन्य ट्रेन सुल्तानपुर होकर मालदा टाउन-हरिद्वार-मालदा टाउन के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 03427 मालदा टाउन से हरिद्वार के लिए 10 अक्तूबर से 7 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार को सुबह 9.05 बजे चलेगी व दूसरे दिन दोपहर 1.55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

 

railway made special plan for train in festivals
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03428 हरिद्वार से मालदा टाउन के लिए 11 अक्तूबर से 8 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। हरिद्वार से शाम 4.05 बजे चलेगी व दूसरे दिन पूर्वाह्न 11.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

मार्ग में यह ट्रेन न्यूफरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, क्यिल, मोकामा, बख्त्यिरपुर, पटना,आरा, बक्सर, मुगलसराय, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद तथा लक्सर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

एक अन्य ट्रेन यशवंतपुर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 82651 यशवंतपुर से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा  के लिए 3 सितंबर से 25 फरवरी 2017 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

यशवंतपुर से सुबह 11.30 बजे चलेगी व तीसरे दिन रात कि 10.25 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 82652 कटरा से यशवंतपुर के लिए 6 सितंबर से 28 फरवरी 2017 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

कटरा से सुबह 5.40 बजे चलेगी व तीसरे दिन मध्यरात्रि 3 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन तुमकुरू, आरसीकेरे,चिकजाजुर, चित्रदुर्ग, बल्लारी, गुंतकल, मंत्रालयम रोड़, रायचुर, यादगिर, सिकन्दराबाद, काजीपेट, बल्लारशाह, नागपुर, हबीबगंज, झांसी, नई दिल्ली, अंबाला, लुधियाना व जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसके अलावा रेलवे ने भावनगर-जम्मूतवी-भावनगर व अहमदाबाद-दिल्ली सराय रौहिल्ला-अहमदाबाद सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 82941 अहमदाबाद से दिल्ली सराय रौहिल्ला के लिए 1 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

ट्रेन संख्या 82942 दिल्ली सराय रौहिल्ला से अहमदाबाद के लिए प्रत्येक रविवार को चलेगी। सराय रौहिल्ला से यह ट्रेन शाम के 4.15 बजे चलेगी व अगले  दिन सुबह 7 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed