फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway made special arrangements for pregnant ladies

रेलवे ने स्लीपर सहित एसी कोच में गर्भवती महिलाओं के लिए किया खास इंतजाम

Sun, 27 Mar 2016 08:52 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 08:52 AM IST
सार

  • स्लीपर कोच में अब 4 की जगह 6 बर्थ सुरक्षित होगी 
  • एसी 2 व एसी 3 कोच में अब 3 की जगह 4 बर्थ सुरक्षित किया गया है
  • आरक्षित बर्थ की सुविधा 45 साल व इससे अधिक उम्र वाली महिलाओं को भी मिलेगी

विज्ञापन
railway made special arrangements for pregnant ladies
Indian Railway

विस्तार

रेलवे ने ट्रेन के कोच में वरिष्ठ नागरिकों व गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित बर्थ की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से अब उन्हें यात्रा के दौरान ट्रेन के ऊपर वाले बर्थ पर सफर करने की मजबूरी भी नहीं होगी।

विज्ञापन


रेलवे ने अपने सर्कुलर में ट्रेन के प्रत्येक कोच में आरक्षित बर्थ की संख्या बढ़ाने की बात की है। रेलवे के नये नियम के अनुसार अब स्लीपर कोच में बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित बर्थ की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एसी 3 कोच में अभी तक आरक्षित बर्थ 2 था इसे भी बढ़ा कर 3 कर दिया गया। एसी 2 कोच में भी अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए बर्थ की संख्या बढ़ा कर 3 करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक की महिलाओं को भी सुविधा

railway made special arrangements for pregnant ladies

रेलवे बोर्ड के नये सकुर्लर में यह भी स्पष्ट किया है कि 45 वर्ष व इससे अधिक उम्र की महिलाओं को भी इस सुविधा का लाभ दिया जाए। बता दें कि वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में महिलाएं 58 वर्ष की उम्र में आती है, लेकिन रेलवे के नये नियम से इससे कम उम्र की महिलाओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

रेलवे ने वीवीआईपी ट्रेन के आरक्षित कोच में भी कोटा बढ़ाने का निर्णय लिया है। राजधानी, दुरंतो, एसी एक्सप्रेस ट्रेन में भी वरिष्टï नागरिकों व गर्भवती महिलाओं के लिए कोटा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

इसके तहत अब 3 एसी कोच में 3 बर्थ की अपेक्षा 4 बर्थ सुरक्षित रखा जाएगा। रेलवे ने यह भी भी आदेश दिया है कि इस नई व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed