फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway is gearing up for kanwar yatra preparing to run special train as soon as the crowd increases

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे ने कसी कमर, भीड़ बढ़ते ही स्पेशल ट्रेन चलाने की है तैयारी

Wed, 13 Jul 2022 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 01:27 AM IST
सार

स्टेशन पर यात्रियों के भीड़ मैनेजमेंट पर रेलवे अधिकारियों की निगाह रहेगी। आवश्यकता होने पर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार व बरेली स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन तैयार रखी गई है। 

विज्ञापन
railway is gearing up for kanwar yatra preparing to run special train as soon as the crowd increases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। इसके लिए मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ विशेष ट्रेन चलाने की भी योजना है। भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशन पर भी इंतजाम किया जा रहा है। टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर ली गई है। वहीं, सुरक्षा के नजरिए से रेलवे पुलिस बल को भी मुस्तैद रहने का निर्देश है। रेल प्रशासन के मुताबिक, कई डीईएमयू, ईएमयू के रूट का विस्तार हरिद्वार तक किया गया है। 16 ट्रेन का ठहराव रायवाला-मोतीचूर स्टेशनों पर दिया गया है। जबकि 12 ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रा वहन क्षमता बढ़ाई गई है। ऋषिकेश, हरिद्वार व बरेली स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके भीड़ बढ़ने पर तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त ट्रेन चलाने का भी इंतजाम है।

विज्ञापन


ट्रेन का रूट बढ़ाया
ट्रेन संख्या 04465/04466 दिल्ली जंक्शन-शामली-दिल्ली जंक्शन डीईएमयू हरिद्वार तक चलेगी। 13 जुलाई से 26 जुलाई तक यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार के बीच चलेगी। शामली से यह ट्रेन 11:02 बजे चलेगी और हरिद्वार देर रात 01:55 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में हरिद्वार से देर रात 2:40 बजे चलेगी और सुबह 6 बजे शामली पहुंचेगी। यह ट्रेन थाना भवन, रामपुर मनिहारन, टपरी, रूड़की व ज्वालापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


वहीं, ट्रेन संख्या 04403/04404 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन एमईएमयू 14 जुलाई से 26 जुलाई तक हरिद्वार तक चलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार से देर रात 2 बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 3:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। सहारनपुर से यह ट्रेन सुबह 4:25 बजे दिल्ली जंक्शन के लिए चलेगी। रूड़की व ज्वालापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन ठहरेगी। इसके आलावा रेलवे ने लक्सर-मुरादाबाद मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मुरादाबाद से सुबह 4:15 बजे चलेगी व सुबह 7:15 बजे लक्सर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन बालावाली, मुज्जमपुर नारायण, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, सियोहारा और कांठ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अतिरिक्त कोच जोड़ा गया

विशेष इंतजाम के तहत रेलवे ने ट्रेन संख्या 04360/04359 हरिद्वार-चंदौसी-हरिद्वार स्पेशल में सामान्य श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या संख्या 04374/04373 देहरादून-सहारनपुर-देहरादून स्पेशल, ट्रेन संख्या 04376/04375 बरेली-अलीगढ़-बरेली स्पेशल, ट्रेन संख्या 04378/04377 बरेली-अलीगढ़-बरेली स्पेशल, ट्रेन संख्या 04334/04333 नजीबाबाद-गजरौला-नजीबाबाद स्पेशल, ट्रेन संख्या 04394/04393 गजरौला-अलीगढ़-गजरौला स्पेशल में सामान्य श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जायेंगे। 

स्टैंडबाय में विशेष ट्रेन तैयार रहेगी

स्टेशन पर यात्रियों के भीड़ मैनेजमेंट पर रेलवे अधिकारियों की निगाह रहेगी। आवश्यकता होने पर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार व बरेली स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन तैयार रखी गई है। आवश्यकता पड़ने पर इनके साथ ही अन्य स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। -दीपक कुमार, मुख्यजनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed