{"_id":"745dd66adf33eda370e42403ec4e2920","slug":"railway-changed-women-special-rack-without-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के रेलवे ने बदली महिला स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के रेलवे ने बदली महिला स्पेशल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 06 Sep 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की गलती के कारण फरीदाबाद की महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को रेलवे ने पलवल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महिला स्पेशल का रैक बदलकर सामान्य ईएमयू कर दिया।
विज्ञापन
दैनिक यात्री संघ की सचिव शांति आर्या का कहना है कि वह इस संबंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात करेंगी। जब भी रैक बदलना हो, एक दिन पहले जानकारी संघ को दी जाए।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि पलवल से सुबह 8.25 पर 64491 महिला स्पेशल नई दिल्ली के लिए चलती है। महिला स्पेशल का रैक पीले कलर का है। शनिवार को रेलवे ने बगैर सूचना दिए उक्त गाड़ी का रैक बदलकर सामान्य ईएमयू कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे में कई महिला यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि गाड़ी के आगे महिला स्पेशल का बोर्ड लगा रखा था, लेकिन कलर बदलने के कारण लोग भ्रमित हो गए।
वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि महिला स्पेशल की मेंटेनेंस होने के कारण रैक बदला गया है। एक-दो दिन में महिला स्पेशल को ही चलाया जाएगा।