{"_id":"f9e61c5e68c6a41dd1eb7bc54e12dce6","slug":"railway-buys-10-thousand-brooms-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ताकि हर हाथ में दिखे झाडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ताकि हर हाथ में दिखे झाडू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Sep 2014 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में रेलवे का पूरा महकमा जुटा है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ही नहीं, विभाग के ज्यादातर अधिकारियों के हाथ में झाड़ू दिखेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मंडल ने दस हजार झाड़ू खरीदे हैं। रेलवे ने बाकायदा सर्कुलर जारी किया है, ताकि अभियान को मूर्त रूप दिया सके।
सर्कुलर में कहा गया है कि स्टेशन, प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, रेलवे कॉलोनी, रेलवे के स्कूल और कार्यालय सभी जगहों पर ईमानदारी से सफाई होनी चाहिए। सभी लोग अभियान को मिशन के रूप में लें।
विज्ञापन
इस सफाई अभियान में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर हर दिन साफ-सफाई का काम करने वाले कर्मचारी तक जुटे हुए हैं। रेलवे के कार्यालय में भी कर्मचारी और अधिकारी सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। देशभर में 246 जगहों पर रेलवे के आला अधिकारी झाड़ू थामेंगे।
विज्ञापन
2 अक्तूबर को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाएंगे तो सफदरजंग स्टेशन पर मेंबर मेकेनिकल आलोक जौहरी। इसी तरह नई दिल्ली स्टेशन पर मेंबर ट्रैफिक डीपी पांडेय तो आनंद विहार स्टेशन पर मेंबर इलेक्ट्रीकल वीके गुप्ता तैनात रहेंगे।