फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rail and air routes affected

दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, 17 प्लेन सहित 40 ट्रेनें लेट

Thu, 01 Dec 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 10:40 AM IST
सार

100 से अधिक ट्रेनें व 120 से अधिक विमानों पर असर

विज्ञापन
rail and air routes affected
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे दिन भी घने कोहरे का प्रकोप दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बना रहा। इसका असर यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ने लगा है। ट्रेनें लेट होने लगी है, विमान डाइवर्ट होने लगे हैं और मुसाफिरों की परेशानी इसकी वजह से बढ़ गई है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब कोहरा इतना घना हो गया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए सारी गतिविधियों को रोक दिया गया। जिसके चलते विमानों का आवागमन पूरी तरह रुक गया। हालांकि बाद में यह फिर से चालू हो गया। कोहरे की वजह से 17 फ्लाइट्स लेट हो गईं और चार विमानों का रूट बदलना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हैं। दिल्ली के स्टेशनों पर जहां घंटों ट्रेन लेट पहुंची तो एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखे। रेलवे की बात करें तो सबसे ज्यादा टुंडला-दिल्ली  और मुरादाबाद-दिल्ली सेक्शन पर ट्रेनें प्रभावित र्हुइं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से अधिक ट्रेनें कोहरे की चपेट में आईं। इनमें दिल्ली आने वाली 81 ट्रेन घंटों लेट चली तो 14 घरेलू व एक इंटरनेशनल विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। इसे जयपुर व अन्य शहरों के लिए डाइवर्ट कर दिया गया।
 

चार ट्रेनें निरस्त की गई

rail and air routes affected

47 विमान कोहरे के कारण तो अन्य कारणों से 55 विमान देरी से संचालित हुए। चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को भी एक ट्रेन निरस्त रहेगी। एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दृश्यता 800 मीटर तक चली गई।

करीब आठ बजे सुबह दृश्यता 200 मीटर से भी नीचे चली गई। कोहरे की आशंका नहीं होने के कारण विमान चालक भी कैट वन, टू व थ्री श्रेणी वाले नहीं थे, इस स्थिति में विमानों को डाइवर्ट कर दिया गया।

कोहरे के कारण लेट से दिल्ली पहुंचने के कारण चार ट्रेन निरस्त कर दी गई। इनमें लिच्छवी एक्सप्रेस, आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ, नई दिल्ली-जलपाईगुड़ी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शामिल हैं। बृहस्पतिवार को जयनगर शहीद एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त कर दी गई है।

फॉग सेफ डिवाइस का भी उपयोग
धुंध से लड़ाई के लिए फॉग सेफ डिवाइस ट्रेनों में लगाई जाएगी। इसकी संख्या भी बढ़ाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से लैस यह डिवाइस घने कोहरे के समय लोको पायलट (ड्राइवर) को यह सूचना देगा कि ट्रैक पर कोई बाधा है या नहीं, साथ ही सिग्नल के बारे में भी पहले ही लोको पायलट को सूचित करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed