Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raids in many states including UP, gang involved in cheating through digital arrests busted

Operation Chakra-V : यूपी समेत कई राज्यों में छापा, डिजिटल अरेस्ट कर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 06:42 AM IST
सार

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-वी’ के तहत इस गिरोह के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। छापों के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक खातों का विवरण, डेबिट कार्ड, चेकबुक, जमा पर्चियां और कई अहम डिजिटल उपकरण जब्त किए।

विज्ञापन
Raids in many states including UP, gang involved in cheating through digital arrests busted
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यूपी समेत कई राज्यों में 12 ठिकानों पर छापे मार कर डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।  सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-वी’ के तहत इस गिरोह के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। छापों के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक खातों का विवरण, डेबिट कार्ड, चेकबुक, जमा पर्चियां और कई अहम डिजिटल उपकरण जब्त किए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीबीआई ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर दर्ज डिजिटल गिरफ्तारी से जुड़े एक मामले में छापे मारे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और मुंबई से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, केंद्रीय एजेंसी ने राजस्थान में दर्ज मामले को अपने हाथ में लेने के बाद व्यापक डाटा विश्लेषण और गहन जांच की। सीबीआई ने अपराधियों की पहचान करने के लिए उन्नत जांच तकनीकों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


जांच के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर, एजेंसी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और संभल, पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर, मुंबई और जयपुर में 12 ठिकानों पर व्यापक तलाशी ली। परिणामस्वरूप इस अत्यधिक संगठित अपराध गिरोह में शामिल चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार आरोपियों    को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने तक एक पीड़ित को बंधक बना 42 किस्तों में वसूले 7.67 करोड़
अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पीड़ित को विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों के रूप में तीन महीने से अधिक समय तक डिजिटल रूप से हिरासत में रखा। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ितों से 42 किस्तों में कुल 7.67 करोड़ रुपये की उगाही की।

Kanpur: क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 30 हजार
अपराधियों पर नकेल के लिए आधुनिक इंतजाम
सीबीआई ने एक बयान में कहा, जांच एजेंसी डिजिटल गिरफ्तारी मामलों की जांच में बहुआयामी तरीके अपना रही है। इनके तहत ऐसे अपराधों के पीछे के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 

  • प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई ने हाल के महीनों में डिजिटल गिरफ्तारियों के कई मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed