{"_id":"5e2f8c2025edde070e6480ac","slug":"raids-in-delhi-mumbai-and-patna-in-search-of-sharjeel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरजील की तलाश में दिल्ली, मुंबई और पटना में छापे, आखिरी लोकेशन पटना में मिली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरजील की तलाश में दिल्ली, मुंबई और पटना में छापे, आखिरी लोकेशन पटना में मिली थी
Tue, 28 Jan 2020 06:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 28 Jan 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
शरजील इमाम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जेएनयू के रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रही है, लेकिन वह अब तक हाथ नहीं आया है। अपराध शाखा की टीमें दिल्ली, मुंबई व पटना में छापे मार चुकी हैं। शरजीत का मोबाइल बंद आ रहा है और उसकी आखिरी लोकेशन शनिवार को पटना में आई थी।
विज्ञापन
शरजील के खिलाफ देशद्रोह व भड़काऊ भाषण देने की धाराओं में 25 जनवरी को मामला दर्ज किया गया है। शरजील ने 13 दिसंबर को शाहीन बाग में देशविरोधी भाषण दिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शरजील के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शरजील ने कई अन्य जगह भी भड़काऊ भाषण दिया था। उसके खिलाफ अलीगढ़ व असम में भी मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद से शरजील भूमिगत है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि दिल्ली पुलिस शरजील की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। उन्होंने जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
जेएनयू प्रोक्टोरियल कमेटी ने 3 तक पेश होने का दिया निर्देश
रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम का विवादित वीडियो वायरल होने के मामले को जेएनयू कैंपस की प्रोक्टोरियल कमेटी ने गंभीरता से लिया है। कमेटी ने शरजील को नोटिस जारी कर 3 फरवरी तक पेश होने का निर्देश दिया है। हालांकि उसके फरार होने के कारण नोटिस उसे मिला या नहीं, यह पुष्टि नहीं हो पाई है।