{"_id":"31df121a21679b41a1fccf8f2f31d67f","slug":"raid-on-illegal-liquor-serving-retro-rent-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति शराब परोसे जाने की शिकायत पर सेक्टर 10 थाना पुलिस ने बुधवार की रात हयातपुर के पास एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सेक्टर 10 थाना पुलिस को सूचना मिली कि हयातपुर के पास एक रेस्टोरेंट में बिना अनुमति के शराब परोसी जाती है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।
पुलिस ने मौके पर राजू, रमेश व कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ पुलिस ने मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले रेस्टोरेंट संचालक राजेश कुमार के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उनको जमानत पर रिहा कर दिया।