फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raid in Garden Galleria restaurant, four arrested

गार्डन गैलेरिया के रेस्टोरेंट में छापेमारी, चार गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Raid in Garden Galleria restaurant, four arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार रात सेक्टर-38 ए स्थित  गार्डन गैलेरिया के सूत्रा रेस्टोरेंट में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया और शराब बरामद की। इस रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के गाहकों को शराब परोसी जा रही थी। इसकी शिकायत पुलिस व आबकारी विभाग से की गई थी। 

विज्ञापन


गार्डन गैलेरिया स्थित सूत्रा रेस्टोरेंट में अवैध रुप से ग्राहकों को शराब परोसी जाने की शिकायत के बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस व आबकारी विभाग की टीम सोमवार रात करीब आठ बजे रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब परोस रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन निवासी सतीश, छतरपुर एंक्लेव निवासी बलजीत, जयबीर व गुरुग्राम निवासी बिलास के रूप में हुई। पुलिस ने रेस्टोरेंट से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की भरी हुई बोतलें बरामद की हैं। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आबकारी विभाग ने बार संचालन करने और शराब बेचने के संबंध में लाइसेंस दिखाने की बात कही तो वह पेश नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के अवैध शराब बेची जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट से अलग-अलग नामी ब्रांड की बीयर की 5 बोतल और 88 केन बरामद की। इसके अलावा विभिन्न ब्रांड की शराब की 47 बोतल बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed