फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul trashes journalists on saying photo opp in sunped village

सुनपेड गांव में फोटो ऑप कहने पर भड़के राहुल गांधी

Thu, 22 Oct 2015 07:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Oct 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
Rahul trashes journalists on saying photo opp in sunped village

फरीदाबाद के सुनपेड गांव में जिंदा जलाए गए दलित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पत्रकारों से बात करते हुए गुस्से में भड़क उठे। राहुल गांधी ने एक पत्रकार के सवाल गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन


दरअसल दलित परिवार के लोगों से मिलने के बाद एक पत्रकार ने जब राहुल से ये पूछा कि क्या वे बल्लभगढ़ में फोटो खींचवाने के मौके (फोटो ऑप) के लिए आए हैं तो कांग्रेस उपाध्यक्ष गुस्सा हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकार पर बरसते हुए कहा कि ये फोटो ऑप कैसे हो सकता है? इस देश में लोग मर रहे हैं। आपका फोटो ऑप से क्या मतलब है? यहां गरीब लोगों के साथ अत्याचार हुआ है। वे यहां बार-बार आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम खट्टर को बताया जिम्मेदार

Rahul trashes journalists on saying photo opp in sunped village

इससे पहले राहुल गांधी दलित समुदाय के लोगों के बीच बैठे और उनसे काफी देर तक बातचीत भी की। इसके बाद राहुल ने मीडिया से कहा कि इस घटना के लिए मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्‍मेदार हैं और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल के मुताबिक वे चाहते हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो और वे इसके लिए लड़ेंगे। उन्होंने बताया परिवार के लोगों का कहना है कि बच्चों की कोई गलती नहीं थी। फिर भी उन्हें जिंदा जला दिया गया।
 
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के दौरे के बाद अब दोपहर में मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed