फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul made Delhi Police wait for hours when they reached to give notice

Rahul Gandhi: नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस को राहुल ने घंटों कराया इंतजार, पीड़िताओं की मांगी गई है जानकारी

Sat, 18 Mar 2023 05:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Mar 2023 05:44 AM IST
सार

पुलिस ने राहुल गांधी के उस बयान का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुना है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस ने मामले में पीड़िता के बारे में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
Rahul made Delhi Police wait for hours when they reached to give notice
राहुल गांधी, rahul gandhi - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोटिस देने गई दिल्ली पुलिस को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घंटों इंतजार कराया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जनवरी में श्रीनगर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण में यौन उत्पीड़न के मामले का जिक्र किया था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इसी मामले में पीड़िता के बारे में जानकारी मांगी। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया, 15 मार्च को, पुलिस की एक टीम ने राहुल गांधी को नोटिस देने के लिए तीन घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद भी राहुल गांधी पुलिस टीम से नहीं मिले। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें नोटिस देने के लिए 16 मार्च को फिर से उनके आवास पर गए।

विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद इंतजार के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस दिया गया। अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को उन पीड़ितों के बारे में विवरण देने के लिए नोटिस जारी किया है, जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न के संबंध में संपर्क किया था। विवरण इसलिए मांगा गया, ताकि पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जा सके। 

विज्ञापन

बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में महिलाओं को लेकर यह बयान दिया था। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि उन्हें महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए राहुल को प्रश्नों की एक सूची भेजी है। नोटिस में पुलिस ने पीड़ितों के बारे में विवरण देने के लिए कहा है। ताकि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में दिए गए एक बयान में कहा था कि एक विशेष मामले में मेरी एक लड़की से बात हुई। उसके साथ बलात्कार हुआ था। मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस को बुलाना चाहिए। इसपर उसने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ नहीं तो लज्जित होना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में नोटिस देने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार को राहुल गांधी के घर गई थी। इस नोटिस को खुद राहुल गांधी ने प्राप्त किया।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में खत्म हुई। जहां राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया। यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी।

Rahul made Delhi Police wait for hours when they reached to give notice
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed