केजरीवाल का तंज, मोदी जी के निजी भ्रष्टाचार का कब खुलासा करेंगे राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार की सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। राहुल गांधी के ऑफिस @officeofRG के एक ट्वीट को री ट्वीट करते हुए उन्होंने पूछा कि राहुल जी आप मोदी जी के निजी भ्रष्टाचार का खुलास कब करेंगे।
Rahul ji, when r u exposing Modiji's "personal corruption"? https://t.co/ACpGRVLcSx
विज्ञापन
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 17, 2016
बताते चलें कि राहुल गांधी ने बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी भ्रष्टाचार के सबूत हैं। प्रधानमंत्री उनसे डरे हुए हैं, इसलिए उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि जब वे संसद में बोलेंग तो प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार का गुब्बाड़ा फूट जाएगा।
संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक चला सत्र नोटबंदी, प्रधानमंत्री के बयान, किरण रिजिजू के कथित भ्रष्टाचार का मामला और अगस्टा घोटाले के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही बाधित होने पर सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।