फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul gandhi went with mcd employees in delhi

चिलचिलाती गर्मी में सड़क पर ही बैठे राहुल गांधी

Fri, 12 Jun 2015 12:00 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi went with mcd employees in delhi

दिल्ली में कूड़ पर राजनीति जोर पकड़ती जा रही है। जहां केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इसे भारतीय जतना पार्टी की सोची समझी साजिश बता रहें हैं, वहीं आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस विवाद में कूद पड़े।

विज्ञापन


वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल कर रहे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से मिलने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनके बीच गए।

एमसीडी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को जब भी उनकी जरूरत हो वह उनके बीच आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह दो-चार दिन तो क्या 15 दिन तक उनके साथ बैठने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


राहुल ने  कर्मचारियों से बात करने लिए अलग ही तरीका निकाला। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में राहुल गांधी कर्मचारियों के बीच गए और सड़क पर उनके साथ ही बैठ कर बातचीत करने लगे।

उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार एमसीडी कर्मचारियों से कह रही है कि आप केंद्र सरकार के पास जाइए और जब उनके पास जाते हैं तो कहते हैं कि राज्य सरकार के पास जाएं। असल में दोनों ही सरकारें अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि अपनी बात मनवाने के लिए इन दोनों ही सरकारों को अपनी ताकत दिखाना जरूरी है। प्रदर्शन ही ताकत दिखाने का सही तरीका है। आप अपनी ताकत दिखाते रहें और इसमें मैं अपनी भी थोड़ी ताकत जोड़ने के लिए यहां आया हूं।

कल निकाली गई थी शव यात्रा

Rahul gandhi went with mcd employees in delhi

यहां उन्होंने कूड़ा फैलाया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वह नारेबाजी करते हुए विवेक विहार पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल की शवयात्रा निकाली। इसके बाद उनका पुतला जलाया और उनके घर के समक्ष कूड़ा भी डाला।

सफाई कर्मचारियों ने लक्ष्मी नगर, हर्ष विहार, गोकलपुरी, भजनपुरा, खजूरी खास, सीलमपुर, जाफराबाद, यमुना विहार, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, विवेक विहार, कृष्णा नगर, करावल नगर, गणेश नगर, सीमापुरी, शाहदरा, गीता कालोनी आदि इलाकों में कूड़ा फैलाया।

इसके चलते इन इलाकों में सड़कों पर चक्का जाम हो गया। दूसरी ओर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी वेतन नहीं मिलने के विरोध में आंदोलनकारी रुख अपनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने करोल बाग जोन के उपायुक्त का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

विधानसभा अध्यक्ष के घर के सामने पहुंचे प्रदर्शनकारी

Rahul gandhi went with mcd employees in delhi
बता दें कि बृहस्पतिवार को निगम कर्मचारियों ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के घर के सामने कूड़े का ढेर गिरा दिया था और उनका पुतला भी जलाया था।

सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से कई जगहों पर कूड़ा फेंकने के साथ-साथ वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते कई मार्गों पर यातायात अवरुद्ध हुआ।

बृहस्पतिवार को एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने झिलमिल स्थित आरआर डिपो पर भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed