गले नहीं उतर रही राहुल गांधी की खामोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी गुड़गांव में आंखों के एक अस्पताल के उद्घाटन के समारोह में भाग लेने आए थे। इस दौरान वे करीब एक घंटा तक हरियाणा के राजनेताओं से घिरे रहे, पर सियासत की कोई बात नहीं की।
राहुल गांधी ने आई हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में करीब पांच मिनट का जो भाषण दिया, उसमें भी राजनीति कोई झलक नहीं दिखी। जबकि अभी कमला बेनीवाल और उत्तर प्रदेश में सांपद्रायिक दंगे को लेकर इन दिनों भाजपा को लेकर राहुल गांधी काफी आक्रमक हैं।
राहुल ने क्यों साधी चुप्पी?
समारोह में मीडिया राष्ट्रीय मीडिया के जामवड़े के बावजूद उन्होंने इस जवलंत मुददे पर एक शब्द नहीं कहा।
अस्पताल के उद्घाटन से पहले उनका प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर रणदीप सुरजेवाला, परिवजन मंत्री आफताब अहमद, बादशाहपुर से कांग्रेस विधायक राव धर्मपाल, फिरोजपुर झिरका के सीनियर लीड एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, युवा नेता मम्मन खान ने स्वागत किया।
आफताब अहमद ने बताया कि इस दौरान उन्होंने सोहना में अस्पताल स्थापित करने पर उनका धन्यवाद किया। साथ ही उन्हें बताया गया कि सोहना के बार्डर से ही मेवात इलाके की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राहुल गांधी से उनकी कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई।