फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi to lead a major protest against paper leaks on August 9.

Delhi NCR News: पेपर लीक के खिलाफ नौ अगस्त को राहुल गांधी करेंगे बड़ा आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
22 जुलाई को दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेस के शीर्ष नेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन तेज करेगी। इसके तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नौ अगस्त को एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जबकि 22 जुलाई को दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई, इमरान मसूद और परिणीति शिंदे छात्रों की गूंज अभियान के तहत छात्रों को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में 90 पेपर लीक की घटनाओं से करीब 7.5 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, जबकि इस कारण 21 छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि लगातार तीन वर्षों से नीट और अन्य बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा से छात्रों की गूंज अभियान की शुरुआत की थी और 18 जुलाई को देहरादून में पेपर लीक से प्रभावित छात्रों एवं परिजनों से मुलाकात कर उनकी आवाज संसद तक पहुंचाने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक लड़ेगी।

इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों से संवाद स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed