'राहुल को कम से कम अखबार तो पढ़ना चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। दस फरवरी को यहां मतदान होना है। चुनाव के लिए अब मुश्किल से 12 दिन का समय शेष है।
भाजपा ने अपनी तैयारियों का आगाज बेहद सधे ढंग से पार्टी के सबसे लोकप्रिय चेहरे नरेंद्र मोदी की रैली के साथ किया। दस जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों शुरु कर दी।
इस मामले में पिछड़ती दिख रही कांग्रेस ने देर से ही सही लेकिन अब पूरे जोश्ा के साथ दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरने का मन बना लिया लगता है।
क्यों कालकाजी से ही राहुल ने की रैली
इसी सिलसिले में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में अपना रोड शो किया। दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के राहुल गांधी का प्रचार रथ मंगलवार दोपहर कालकाजी के ट्रांजिट कैंप के ब्लॉक ए से निकला।
असल में कांग्रेस का पूरा ध्यान अनधिकृत कॉलोनियों, कम विकसित कालोनियों, ग्रामीण क्षेत्रों और झुग्गी बस्तियों पर है। कालकाजी के ट्रांजिट कैंप से राहुल गांधी की रैली निकालने के पीछे भी उसी वर्ग को आकर्षित करना है।
बता दें कि कालकाजी के ट्रांजिट कैंप में झुग्गी में रहने वालों को आवास देने की पहली योजना थी जिसके तकत इस इलाके में फ्लैट बनाए गए थे।
'राहुल को अखबार पढ़ना चाहिए'
शाजिया इल्मी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें कम से कम अखबार तो पढ़ना ही चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि देश में क्या हो रहा है।
आम आदमी पार्टी के आशीष्ा खेतान ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि अभी तक तो वह छुट्टियां मना रहे थे और वापस आने पर वह इस तरह का बयान दे रहे हैं।
बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी पहले रोड शो के बाद कहा कि कांग्रेस की पहली प्राथमिकता दिल्ली के लोगों को रहने की जगह दिलाना और उन्हें सस्ते दाम पर बिजली पानी उपलब्ध कराना है।
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कमेंट करते हुए कहा कि मई से भाजपा की सरकार है और इस दौरान मोदी ने सिर्फ अपना पीआर बढ़ाने का काम किया है जबकि जमीन पर सरकार ने कुछ भी नहीं किया।