फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rahul gandhi rally in delhi before civic polls

राहुल की रैली में दिखेगा दो का दम,  हर जिले को 75-75 बसें भरने का लक्ष्य

Thu, 02 Mar 2017 08:22 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Mar 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in delhi before civic polls
राहुल गांधी
एमसीडी चुनाव की आगाज रैली में दिल्ली कांग्रेस, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दो का दम (हर बूथ पर दो कार्यकर्ता) दिखाना चाहती है। यूपी चुनाव प्रचार खत्म करने के अगले ही दिन राहुल गांधी 7 मार्च को रामलीला मैदान में दिल्ली के एमसीडी चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।
विज्ञापन


अनुभव है, काम किया है-काम करेंगे के टैगलाइन पर एमसीडी चुनाव में उतर रही कांग्रेस ने ब्लॉक व जिलास्तर पर हर बूथ से अध्यक्ष व सचिव को रामलीला मैदान तक लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। वहीं जिलास्तर पर 75-75 बसें बांटी गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन रैली सफल बनाने के लिए कई स्तर पर बैठक कर चुके हैं। वहीं एमसीडी चुनाव में टिकट मांगने वाले 12 हजार आवेदकों पर भी भीड़ जुटाने का जिम्मा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 मार्च को ही बजट पेश करेगी दिल्ली सरकार 

rahul gandhi rally in delhi before civic polls
राहुल गांधी

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पूरी दिल्ली में 13 हजार से अधिक बूथ हैं, जिसमें दो-दो कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी के ब्लॉक, जिला, प्रदेश, प्रकोष्ठ, हारे-जीते एमसीडी 2012 के प्रत्याशी, पूर्व विधायक या विधानसभा प्रत्याशी को शामिल कर लें तो 30-35 हजार की भीड़ आसानी से जुटाई जा सकती है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली रामलीला मैदान में 7 मार्च शाम 4:30 बजे है। उसी दिन दिल्ली सरकार का बजट भी विधानसभा में पेश होगा। ऐसे में आशंका है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष की रैली, भाषण को मीडिया में कम ही तवज्जो मिल पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed