फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi met coolies at Anand Vihar railway station

दिल्ली: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहन उठाया सामान, सुना कुलियों का दर्द

Thu, 21 Sep 2023 10:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Sep 2023 10:45 AM IST
सार

अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसका एक वीडियो सामने भी आया था। जिसके बाद अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi met coolies at Anand Vihar railway station
कुली की ड्रेस में राहुल गांधी ने यात्रियों का उठाया सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। उन्होंने कुलियों से बात की। उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसका एक वीडियो सामने भी आया था। जिसके बाद अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की है। वीडियो में राहुल गांधी कुली की ड्रेस पहन यात्रियों का सामान सिर पर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ कुली उनके साथ चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed