फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi Meets TrucK Drivers Listened to problems and stayed at dhabas

राहुल की ट्रक यात्रा: रास्ते में ढाबों पर रुके, ड्राइवरों की सुनी समस्याएं, बहन के घर मिटाएंगे चुनावी थकान

Wed, 24 May 2023 09:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 May 2023 09:24 AM IST
सार

राहुल सोमवार रात को ट्रक में बैठकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनकी ट्रक में बैठे हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। राहुल ने रास्ते के ढाबों में रुककर ट्रक चालकों से बातचीत भी की।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Meets TrucK Drivers Listened to problems and stayed at dhabas
राहुल गांधी ने ट्रक में किया सफर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब ट्रक यात्रा पर निकले हैं। राहुल ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर ट्रक से किया व इस दौरान ट्रक चालकों की समस्याएं सुनीं। चंडीगढ़ से गाड़ी में मंगलवार सुबह मां सोनिया के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए राहुल शिमला पहुंचे।

विज्ञापन

राहुल सोमवार रात को ट्रक में बैठकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनकी ट्रक में बैठे हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। राहुल ने रास्ते के ढाबों में रुककर ट्रक चालकों से बातचीत भी की। राहुल गांधी मंगलवार सुबह अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अंबाला शहर में एक गुरुद्वारे के पास भी रुके व मत्था टेका। कांग्रेस ने कहा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक ड्राइवर हैं। उनकी अपनी समस्याएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के घर मिटाएंगे कर्नाटक चुनाव की थकान
राहुल कुछ दिनों तक राजधानी शिमला से सटे छरावड़ा में बहन प्रियंका गांधी के घर में रहकर कर्नाटक चुनाव की थकान मिटाएंगे। बीते दिनों सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह तक छरावड़ा में ही ठहरी थीं। कर्नाटक की जीत का जश्न भी सोनिया और प्रियंका ने शिमला में ही मनाया था। शिमला के बाद जून में राहुल गांधी का अमेरिका जाने का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed