फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi and Sheila Dikshit forgot their humiliation in the greed of power says vijay goel

सत्ता की लालच में राहुल गांधी और शीला दीक्षित भूले अपना अपमान: विजय गोयल

Sun, 17 Mar 2019 09:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi and Sheila Dikshit forgot their humiliation in the greed of power says vijay goel
विजय गोयल बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

सत्ता की लालच में कांग्रेस व आप गठबंधन करने जा रही है। सत्ता के लिए दोनों भ्रष्ट दल गठबंधन करने को आतुर हैं। पिछले सभी चुनावों में दोनों दल एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे थे, आज साथ-साथ चलने को तैयार हैं। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहीं। गोयल दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 
गोयल ने कहा वो दिल्ली की जनता को सावधान करने के लिए वह जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। महा-मिलावटी गठबंधन करार देते हुए उन्होंने इसके झांसे में नहीं आने की अपील की। गोयल ने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी का अपमान भी भूल रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधान सभा में प्रस्ताव पारित करके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न सम्मान वापस लेना चाह रही थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजने की बात करते रहे है। यह अपमान भी प्रदेश संगठन भूल गया। 
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि अजय माकन कल तक आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को भ्रष्ट कह रहे थे। अब उन्हीं के साथ गठबंधन करने को आतुर दिखाई पड़ रहे है। दोनों दल सत्ता के लालच में एक-दूसरे को माफ करें, लेकिन दिल्ली की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी। जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर दोनों तरफ दो बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए थे। एक बोर्ड में आम आदमी पार्टी ने जो भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस पर लगाए हैं वो लिखा था तो दूसरे बोर्ड पर कांग्रेस ने जो आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया था वह लिखा था। धरने में बोल शीला बोल संगम होगा कि नहीं वाले गाने भी बजाए जा रहे थे। धरने में विधायक ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश प्रधान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed