फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raging MP gave debate challenge to Kejriwal

हत्या मामले में नाम उछालने पर भड़के सांसद, केजरीवाल को बहस की चुनौती

Sat, 18 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
raging MP gave debate challenge to Kejriwal
केजरीवाल

एनडीएमसी के लॉ ऑफिसर एमएम खान की हत्या के मामले में नाम उछाले जाने पर भाजपा सांसद महेश गिरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को खान की हत्या के संबंध में आरोप साबित करने के लिए खुली बहस की चुनौती दी है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को बहस करने के लिए स्थान और समय तय किया है।

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया सूचित

raging MP gave debate challenge to Kejriwal

इस संबंध में उन्होंने राजधानी के अनेक इलाकों में होर्डिंग्स लगवाए हैं। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सूचित किया है।

महेश गिरी ने रविवार को शाम चार बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वहां आकर अरविंद केजरीवाल अपने आरोपों को साबित करें या फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

उन्होंने कहा कि आरोप लगाना और भाग जाना अरविंद केजरीवाल की फितरत हमेशा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed