भानवी ने दिखाए सबूत: राजा भैया पर पत्नी के आरोप, 'उनका है अवैध रिश्ता, रोका तो पीटा; इमरजेंसी में कराया भर्ती'
भानवी ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर दावा किया कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई और देखरेख का जिम्मा भी उठा रही हैं। इसी के साथ राजा भैया के अवैध प्रेम संबंधों के सबूत भी साकेत कोर्ट में दाखिल किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने तलाक मामले में दायर अपने जवाब में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति ने तलाक मामले में प्रॉपर्टी एंगल का झूठ गढ़ा है। उन्होंने खुलासा किया कि अवैध रिश्ते व प्रताड़ना का लगातार विरोध किया। इसी विरोध के चलते पति राजा भैया ने पहले मारपीट की, डराया धमकाया और फिर तलाक का मुकदमा दायर कर दिया।
भानवी ने साकेत कोर्ट में अपने जवाब में 23 अप्रैल 2015 को उनके साथ की गई मारपीट की घटना का जिक्र किया है। कहा कि उन्हें बुरी तरह मारा गया और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। भानवी ने इसके समर्थन में मेडिकल रिपोर्ट्स भी लगाईं।
उन्होंने खुलासा किया कि राजा भैया ने अवैध संबंध को लेकर हुए झगड़े में अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की, जिसमें वह बाल-बाल बची थीं। ये भी कहा कि सितंबर 2020 से राजा भैया ने उसे (भानवी) अपने घर आने से रोक रखा है। इसके साथ ही अपने ससुर की देखरेख में बच्चों के साथ भद्री में रहने को मजबूर किया।
भानवी ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर दावा किया कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई और देखरेख का जिम्मा भी उठा रही हैं। इसी के साथ राजा भैया के अवैध प्रेम संबंधों के सबूत भी साकेत कोर्ट में दाखिल किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी। भानवी ने मामले को मध्यस्थता केंद्र में स्थानांतरित करने की मांग की है। राजा भैया ने पत्नी से तलाक के लिए याचिका दायर कर रखी है। याचिका 2022 में दायर की गई थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है।