{"_id":"28488715eb487a2b5a7448745cea20d3","slug":"radio-frequency-meter-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बंद होगा तब भी ली जा सकेगी मीटर रीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बंद होगा तब भी ली जा सकेगी मीटर रीडिंग
अनुराग त्रिपाठी/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Feb 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में रेडियो फ्रिक्वेंसी मीटर को शासन से हरी झंडी का इंतजार है। प्रयोग के रूप में इनका उपयोग खोड़ा में किया गया, जहां पर विद्युत निगम को सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
नई तकनीक वाले इन मीटरों को हरी झंडी मिलने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर मीटर रीडिंग के लिए विद्युत निगम को जद्दोजहद करनी पड़ती है। इसके अलावा कई बार उपभोक्ता के उपलब्ध नहीं होने की दशा में रीडिंग का काम पूरा नहीं हो पाता। इससे विभाग पर राजस्व वसूली का भार पड़ता है, जबकि उपभोक्ता को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसका हल निकालते हुए विद्युत निगम ने आठ महीने पहले रेडियो फ्रिक्वेंसी मीटर को लगाने का निर्णय लिया। इसका प्रयोग खोड़ा क्षेत्र में किया गया, जहां पर 125 घरों और प्रतिष्ठानों में इन्हें लगाया गया।
विज्ञापन
इसकी खास बात है कि घर बंद होने के बावजूद बिजली मीटर की रीडिंग ली जा सकती है। मीटर में एक चिप लगाई जाती है, जो रेडियो फ्रिक्वेंसी उपकरण से जुड़ी होती है। इससे मीटर का रीडिंग डाटा एक किलोमीटर दूर से ही हासिल किया जा सकता है।
विद्युत निगम के अधिकारियों की मानें तो प्रयोग में सफल होने के बाद प्रस्ताव को मुख्यालय भेज दिया गया। उच्च अधिकारियों से लगातार वार्ता जारी है और जल्द ही अनुमति प्राप्त करके नए मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा।