फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Race for admission to DTU's M.Tech (Research) program begins

Delhi NCR News: डीटीयू के एमटेक रिसर्च में दाखिला की दौड़ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
-15 अक्तूबर तक आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के जनवरी सत्र 2027 के लिए एमटेक बाय रिसर्च प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिला को लेकर विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
उम्मीदवारों को https://saarthi.dtu.ac.in/admissions2026_27/ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। एमटेक रिसर्च के 14 अलग-अलग विभागों में 168 सीट उपलब्ध हैं। इसमें केमिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग फिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी सहित दूसरे प्रोग्राम शामिल हैं।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार गेट स्कोर धारकों को कोई टेस्ट नहीं देना होगा। जबकि गैर गेट स्कोर धारकों को दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलेगा। पहले चरण के उम्मीदवारों का साक्षात्कार 17 और 18 अक्तूबर को होगा। स्पॉट राउंड दाखिला के लिए कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों की सूची 22 अक्तूबर को प्रदर्शित की जाएगी। कक्षाओं की शुरुआत एक जनवरी 2027 से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed