बदल गया प्रधानमंत्री के घर का पता, अब लोक कल्याण मार्ग पर रहेंगे पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री निवास के सामने होने के चलते पूरे देश में विख्यात रेस कोर्स रोड का नाम अब बदल गया है। इसका रोड का नया नाम अब लोक कल्याण मार्ग होगा। इस मार्ग का नाम बदलने को लेकर हुई बैठक में केजरीवाल ने भी भाग लिया था।
बैठक से निकलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वैसे तो कई नामों का सुझाव आया था लेकिन आम सहमति 'लोक कल्याण मार्ग' पर बनने के कारण ही इसे अंत में स्वीकार कर लिया गया।
मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह पहले ही कह चुके हैं कि आरसीआर का नाम बदलकर किसी शहीद के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने 1973 में शहीद हुए निर्मलजीत सिंह सिंधू के नाम पर आरसीआर का नाम रखने की सिफारिश भी की थी।
आरसीआर को एकात्म मार्ग करने का प्रस्ताव नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर लेकर आ रहे हैं। एकात्म नाम जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ा हुआ है।
पंडित दीनदयाल से ली थी प्रेरणा
भाजपा नेताओं के अनुसार, उन्होंने देश की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में पेश कर देश को एकात्म मानववाद दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा सौंपी थी।
इस वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मनाई जा रही है। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा नेताओं ने उनसे जुड़े एकात्म शब्द पर देश की सबसे विख्यात सड़क का नामकरण करने का निर्णय लिया था।
करण सिंह तंवर के अनुसार 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘रेस कोर्स रोड’ का नाम बदला जा रहा है।
एनडीएमसी की बैठक की अध्यक्षता करने का अधिकार इलाके के विधायक अगर मुख्यमंत्री बन जाए तो उन्हें है। उनकी गैर मौजूदगी में इलाके के सांसद को बैठक की अध्यक्षता का अधिकार है।