फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   questions put up on the theory of police in ryan school murder case

प्रद्युम्न हत्या में पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

Mon, 11 Sep 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 11 Sep 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
questions put up on the theory of police in ryan school murder case
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 07 वर्षीय प्रद्युमन की हत्या के 12 घंटे के अंदर एक आरोपी को पकडने का दावा भले ही पुलिस कर रही हो, लेकिन पुलिस की थ्योरी पर अभिभावक और आरोपी के परिजनों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रद्युमन के परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। जानकारों का मानना है कि पुलिस की कार्रवाई में कहीं न कहीं कुछ कमी है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात प्रेसवार्ता में डीसीपी सिमरदीप सिंह ने कहा कि आरोपी बच्चे के साथ यौन शोषण करना चाहता था। जब वह फेल हुआ तो उसने बच्चे की हत्या कर दी, लेकिन मौका-ए-वारदात पर जब बच्चा गिरा हुआ था और जब क्राइम सीन पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे थे तो उस समय पुलिस ने खुद माना था कि बच्चे का पैंट और बेल्ट दोनों सही थे।
विज्ञापन


पैंट खींचने को लेकर भी कोई निशान नहीं थे। वहीं, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के कपड़े पर वीर्य के कोई निशान नहीं है। यौन शोषण का कोई भी मामला मोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अशोक ने ही प्रद्युमन की हत्या की

questions put up on the theory of police in ryan school murder case
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज - फोटो : ANI

दूसरी ओर पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक ने ही प्रद्युमन की हत्या की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सात वर्षीय बच्चे को जब गला पकड़ा गया होगा तो वह चिल्लाया जरूर होगा। टॉयलेट के बगल वाले गलियारे में ही एक कक्षा है तो वहां तक आवाज कैसे नहीं पहुंची और कोई क्यों नहीं आया?

प्रद्युमन के हत्यारोपी अशोक के पास चाकू कैसे आया? जब उसकी हत्या की गई तो आरोपी के बदन पर भी खून के निशान लगे होंगे? वह कपड़े पुलिस अब तक क्यों बरामद नहीं कर सकी। जबकि खून के निशान दीवारों पर डेढ़ से ढाई मीटर ऊपर तक है।

ऐसे में खून आरोपी के कपड़े पर लगना लाजिमी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस बात को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। मौका-ए-वारदात से पुलिस को जो चाकू बतौर सबूत मिला है, वह खून से सना होने के बावजूद साफ सुथरा कैसे हो गया? गला कटने के तुरंत बाद प्रद्युमन भागा तो आरोपी के पास चाकू साफ करने के लिए इतना समय कैसे मिला?

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया

questions put up on the theory of police in ryan school murder case
ryan school - फोटो : अमर उजाला

प्रद्युमन के चाचा प्रदीप ठाकुर का कहना है कि पुलिस की ओर से अब तक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। स्कूल में हत्या की घटना स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है।

चाकू से कंडक्टर का क्या वास्ता? टॉयलेट में चाकू कैसे आया? इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बताने में अक्षम है। जांच में आया है कि स्कूल के कैमरे सही से नहीं चल रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई स्कूल प्रबंधन के खिलाफ क्यों नहीं की?

वहीं, दूसरी ओर प्रद्युमन को उसके पिता खुद स्कूल छोड़ते थे, तो उसका कंडक्टर व स्कूल ड्राइवर से क्या वास्ता है? इस मामले में पुलिस की थ्योरी सही नहीं है। कुछ अभिभावकों ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि खून के निशान प्रद्युमन के बोतल पर थे, जो टॉयलेट के बाहर पड़ा हुआ था। बच्चों की मदद से साफ क्यों करवाया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed