फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   QR code will allow entry in Republic Day celebrations

Republic Day: गणतंत्र दिवस समारोह में क्यूआर कोड से मिलेगा प्रवेश, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

Tue, 24 Jan 2023 10:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Jan 2023 10:42 PM IST
सार

नई दिल्ली जिले के डीसीपी प्रवण तायल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए 24 हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। ये हेल्प डेस्क भीड़ वाली जगहों पर होंगी और लोगों की हर तरह की सहायता करेंगी। समारोह के लिए छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
QR code will allow entry in Republic Day celebrations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस समारोह में लोगों को क्यूआर कोड से प्रवेश मिलेगा। इससे उनका वेरिफिकेशन भी हो सकेगा। जिनके पास अधिकृत टिकट व पास नहीं होगा उन्हें समारोह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एनएसजी, डीआरडीओ की एंटी ड्रोन टीमें तैनात की जाएंगी। बुधवार शाम से दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। समारोह के रूट के पास स्थित उद्योग भवन व केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन चालू रहेंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के डीसीपी प्रवण तायल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए 24 हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। ये हेल्प डेस्क भीड़ वाली जगहों पर होंगी और लोगों की हर तरह की सहायता करेंगी। समारोह के लिए छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बुधवार शाम से ही सभी ऊंची इमारतों को पुलिस कब्जे में ले लेगी। छतों पर कमांडो तैनात किए जाएंगे। आतंकी हमले को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जांच के बाद ही वाहन अंदर आ सकेंगे।
विज्ञापन


इस बार मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे
दिल्ली पुलिस के डीसीपी (ट्रैफिक की नई दिल्ली रेंज) आलाप पटेल ने बताया कि इस बार केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे। समारोह में जो तीस हजार लोग आएंगे वह इन्हीं दो मेट्रो स्टेशनों से आएंगे। इस कारण रफी मार्ग पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ जाएगा। ऐसे में रफी मार्ग समेत अन्य मार्गों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात नौ बजे से बॉर्डर सील
डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले भारी व व्यावसायिक वाहनों को बुधवार रात 9 बजे के बाद दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन वाहनों को दिल्ली की सीमाओं पर पड़ोसी राज्यों में रोका जाएगा। जो भारी वाहन दिल्ली में हैं उन्हें रिंग रोड पर नहीं चलने दिया जाएगा और न ही उन्हें रिंग रोड से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वह बाहरी दिल्ली में जा सकेंगे। बसें भी रिंग रोड से बाहर चलेंगी। बसों को खत्म करने के लिए नौ अस्थायी टर्मिनल बनाए गए हैं। नई दिल्ली एरिया में रहने वाले लोगों को वेरिफिकेशन के बाद ही आगे जाने दिया जाएगा। प्रतिबंधित एरिया में गाड़ी पर पास लगे होने के बाद ही जाने दिया जाएगा। जनपथ, रफी मार्ग व मानसिंह पर रात 11 बजे के बाद क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी। सी हैक्सागन नौ बजे के बाद बंद हो जाएगा। प्रतिबंधित एरिया में सुबह चार बजे प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed