फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pythons found in field.

खेत में अजगर मिलने से मची अफरातफरी

Sun, 26 Oct 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
pythons found in field.
जारचा कोतवाली क्षेत्र के छायसा गांव में शनिवार सुबह खेत में अजगर मिलने से अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने अजगर को पकड़ लिया। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि खेत से अजगर का बच्चा मिला है।
विज्ञापन


इसका वजन करीब 12 किलो और लंबाई सात फीट है। इसे सूरजपुर स्थित वेटलैंड में छोड़ दिया गया है, ताकि वह अपने माहौल में रह सके। बच्चा मिलने पर अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि अजगर का जोड़ा भी आसपास हो। उन्होंने खेतों में संभलकर काम करने की अपील ग्रामीणों से की है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह राजवीर अपने बच्चों के साथ धान की कटाई करने के लिए खेत में गया था। परिवार के सभी सदस्य धान काट रहे थे, तभी उन्हें एक अजगर दिखा। डरकर सभी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। इसके बाद आसपास काम करने वाले किसान उन्हें लेकर वापस खेत पर पहुंचे तो अजगर खेत में शांत पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी अमित कुमार और ताहिर खां गांव पहुंचे और अजगर को ले गए। बाद में उसे सूरजपुर स्थित वेटलैंड में छोड़ दिया गया।

पेड़ पर चढ़कर करता है शिकार
डीएफओ ने बताया कि अजगर बकरी, नील गाय, खरगोश, सियार और गाय के बच्चों का शिकार करता है। वह एक माह में एक बार ही भोजन करता है और विशेष रूप से पेड़ पर चढ़कर अपने शिकार का इंतजार करता है।

जब भी उसका पसंदीदा जानवर उसके पास आता है तो पेड़ से उतरकर उस पर झपटता है और उसके शरीर को लपेटकर मरोड़ देता है। इससे शिकार की हड्डियां टूट जाती हैं और इसके बाद अजगर उसेे निगल जाता है। खाने के समय अजगर मुंह के आकार को एक से डेढ़ फीट तक बढ़ा सकता है।


पहले भी मिल चुका है अजगर
करीब डेढ़ माह पहले ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के डाढ़ा गांव के पास भी एक अजगर मिला था। उसका वजन 25 से 30 किलोग्राम था। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे भी  सूरजपुर स्थित वेटलैंड में भेज दिया था। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा से अधिक ग्रेनो क्षेत्र में अजगर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed