{"_id":"634daa699231255f06729da8","slug":"python-found-on-tree-in-rohini-sector-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रोहिणी सेक्टर 16 में पेड़ पर मिला अजगर, काफी मशक्कत के बाद पकड़कर उतारा गया नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रोहिणी सेक्टर 16 में पेड़ पर मिला अजगर, काफी मशक्कत के बाद पकड़कर उतारा गया नीचे
Tue, 18 Oct 2022 12:48 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:48 AM IST
सार
सोमवार दोपहर करीब 12.00 बजे किसी ने दमकल विभाग के कार्यालय के पास स्थित एक पेड़ पर अजगर को देखा। उसने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अजगर को पेड़ से उतारता वन विभाग का कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में स्थित दमकल विभाग कार्यालय के पास सोमवार दोपहर एक पेड़ पर करीब 8 से 10 फुट लंबा अजगर मिला। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने वन विभाग के कर्मियों के आने के बाद अजगर को काफी मशक्कत के बाद पेड़ से सुरक्षित उतार लिया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 12.00 बजे किसी ने दमकल विभाग के कार्यालय के पास स्थित एक पेड़ पर अजगर को देखा। उसने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई। किसी ने 112 नंबर पर फोन कर पेड़ पर अजगर के होने की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने पेड़ के आसपास बेरीकेडिंग कर लोगों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की सहायता से 8 से 10 फुट लंबे अजगर को उतरने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। उसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ रैपिड रिस्पांस यूनिट मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर नीचे उतारा गया।
विज्ञापन