फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PWD department canceled tender for renovation of CM Rekha Gupta s bungalow

Delhi: पीडब्ल्यूडी ने सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर किया रद्द, विभाग ने बताई यह वजह

Wed, 09 Jul 2025 06:33 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Jul 2025 06:33 PM IST
सार

टेंडर जारी होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ कांग्रेस लगातार दिल्ली सरकार पर हमलावर थी। बता दें कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने बंगले के रेनोवेशन के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था।

विज्ञापन
PWD department canceled tender for renovation of CM Rekha Gupta s bungalow
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन के लिए निकला टेंडर रद्द कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पत्र जारी कर प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है। टेंडर जारी होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ कांग्रेस लगातार दिल्ली सरकार पर हमलावर थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने बंगले के रेनोवेशन के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। आप ने तो सीएम रेखा गुप्ता के बंगले को 'माया महल' नाम दे दिया था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता को दो बंगले आवंटित हुए थे। इनमें से पीडब्ल्यूडी ने बंगला नंबर-1 के लिए रेनोवेशन का टेंडर जारी किया था। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद रहेंगी। वहीं, उनका दूसरा बंगला, बंगला नंबर-2 फिलहाल कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन

बंगला नंबर-1 को लेकर खास बात यह है कि पहले यहां दिल्ली के उपराज्यपाल का दफ्तर था। इसके चलते बंगले में कमरों को अलग-अलग केबिन में बांट दिया गया था। एक-एक कमरे को दो या तीन वर्गों में किया गया था, ताकि यहां सरकारी कर्मियों के लिए क्यूबिकल्स बनाए जा सकें। ऐसे में जब रेखा गुप्ता ने जून में इस बंगले को अपना निवास बनाए जाने के लिए चुना था, तब अनुमान लगाया जा रहा था कि इसका रेनोवेशन नए सिरे से कराया जाएगा। 

गौरतलब है कि रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक अपने परिवार के साथ अपने शालीमार बाग स्थित निजी निवास पर रह रही हैं। एक मीडिया ग्रुप ने कुछ समय पहले ही जानकारी दी थी कि रेखा गुप्ता पहले लुटियंस दिल्ली में अपने रहने के लिए घर ढूंढ रही थीं, लेकिन पीडब्ल्यूडी के पास केंद्र सरकार के प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले बंगलों से बदलने के लिए कोई ढंग का बंगला नहीं था। 

विज्ञापन

पहले जारी हुए टेंडर के मुताबिक, 60 लाख रुपये का जो टेंडर जारी हुआ था, उसमें खर्च किसी निर्माण कार्य में नहीं होना था। बल्कि सिर्फ इलेक्ट्रिकल और इंटीरियर फिटिंग से जुड़े काम कराए जाने थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राजनिवास पर सीएम रेखा गुप्ता को जो बंगला मिला है, वह टाइप-7 का बंगला है। इसमें चार बेडरूम, ड्रॉइंग रूम, बिजनेस हॉल, एक कॉमन हॉल, आगंतुकों के लिए एक विजिटर हॉल, हाउस हेल्प के लिए कमरा, सभी में बाथरूम, एक बड़ा लॉन, किचन और घर के पीछे एक बैक यार्ड शामिल है। 

पहले जारी टेंडर के तहत होने थे ये काम

पहले के टेंडर के मुताबिक, जिस बंगले का रेनोवेशन होना था, वहां पहले चरण का टेंडर जारी किया गया था। यहां 2 टन वाले 14 एसी लगाए जाने थे, जिनका खर्च 7.7 लाख रुपये तय किया गया था। इसके अलावा पांच स्मार्ट टीवी लगाए जाने थे, जिनके लिए 9.3 लाख रुपये दर्शाए गए थे। इसके अलावा 6.03 लाख की लाइटें लगाई जानी थीं। बंगले में सुरक्षा के लिए 14 सीसीटीवी भी लगाए जाने थे, जिनके लिए 5.73 लाख रुपये अलग से तय किए गए थे। दूसरी तरफ बंगले में छत पर 23 प्रीमियम पंखे (सीलिंग फैन) लगने थे। इन पर करीब 1.8 लाख रुपये का खर्च तय किया गया था। इसके अलावा 16 दीवार वाले फैन लगने थे। बंगले में बिजली की निर्बाध व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये से यूपीएस सिस्टम लगाना भी तय किया गया था।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed