फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Put the pistol in his mouth plundered journalist

मीडियाकर्मी के मुंह में पिस्टल डालकर लूटा

Fri, 07 Feb 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Fri, 07 Feb 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
Put the pistol in his mouth plundered journalist
खुद को क्राइम ब्रांच के सिपाही बताकर जीप में आए बदमाशों ने मीडियाकर्मी के मुंह में पिस्टल डालकर अंगूठी, कैश और टैबलेट लूट लिया। बदमाशों ने बंधक बनाकर करीब आधा घंटा उन्हें गाड़ी में घुमाया। इसके बाद उन्हें कार में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


नोएडा के एक निजी चैनल में कार्यरत अभिषेक कुमार वैशाली सेक्टर-4 में रहते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे वे अपनी सहकर्मी के साथ नोएडा से घर लौट रहे थे।

सहकर्मी को वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित आवास पर छोड़कर वे गाड़ी से वैशाली की ओर जा रहे थे। मंडी के पास सामने से आई एक जीप रुकी और उसमें से तीन युवक उतरे। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर कार के दस्तावेज मांगे।
विज्ञापन


अभिषेक ने मीडियाकर्मी होने की बात कही तो एक युवक ने उनसे आईकार्ड मांगा। अभिषेक आईकार्ड निकाल ही रहे थे तभी एक युवक ने उनके मुंह में पिस्टल लगा दी। बदमाशों ने उनका पर्स, नगदी और टैबलेट लूट लिया और गाड़ी चलाने को कहा। अभिषेक गाड़ी को वैशाली सेक्टर-6 की ओर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अन्य बदमाश जीप से उनका पीछा कर रहे थे। बदमाश वैशाली सेक्टर-6 कट के पास उनका मोबाइल पटककर जीप में बैठकर फरार हो गए। अभिषेक ने मोबाइल की बैटरी लगाकर दोस्त को फोन कर बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed